ACTRESS

Vrushika Mehta Engagement: ‘इश्कबाज’ फेम वृशिका मेहता ने बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, बताया कब कर रही है शादी

sysadmin s3c1 min read10 viewsNo Comments
Vrushika Mehta Engagement

Vrushika Mehta Engagement: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने हाल ही मे अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। जल्द ही एक्ट्रेस को शादी के बंधन मे भी बांधते हुए देखा जायेगा। आइए आपको उनका वेडिंग प्लान के बारे में आपको थोड़ी सा ज्यादा जानकारी देते है।

Vrushika Mehta Engagement Photos: मशहूर सीरियल ‘आसमां से आगे’ से छोटे पर्दे पर कदम रखने वाली एक्ट्रेस वृशिका मेहता (Vrushika Mehta) अपनी लाइफ के एक नए फेज में प्रवेश करने जा रही हैं। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने अभी हाल ही मे अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है और उम्मीद है की जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं। उनकी बेहद ड्रीमी इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Vrushika Mehta ने की सगाई

वृशिका मेहता ने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर सुंदर तस्वीरों को शेयर करते हुए कर दी थी। 18 दिसंबर 2022 को उन्होंने अपने इंस्टा पर सगाई की कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सगाई की तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस(Vrushika Mehta) ने बताया कि, उन्होंने 11 दिसंबर 2022 को सगाई की थी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है की, “हमेशा के लिए हमारी शुरुआत”।

Also Read DEVOLEENA BHATTACHARJEE ने लैविश वेडिंग छोड़ क्यों की शहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज?

Vrushika Mehta Engagement
Vrushika Mehta Engagement

Vrushika Mehta का इंगेजमेंट लुक

एक्ट्रेस(Vrushika Mehta ) ने स्काई ग्रे कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसे उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ कॉम्बिनेशन पेयर किया हुआ था और उसके साथ लॉन्ग दुपट्टे से स्टाइलिश लुक दिया था। ज्वेलरी के लिए वृशिका मेहता ने डायमंड चोकर और इयररिंग्स को चुना जो की लुक के साथ काफी अच्छे से फिट हो रहे है। सॉफ्ट कर्ली हेयर और मिनिमल मेकअप से अपने लुक को उन्होंने चार-चांद लगा दिया था। उनके मंगेतर सौरभ ग्रे कलर की शेरवानी में अपनी लेडीलव को इम्प्रेस कर रहे थे ।

Vrushika Mehta के होने वाले पति कौन हैं?

वृशिका मेहता के मंगेतर सौरभ टोरंटो बेस्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। ईटाइम्स के लेटेस्ट इंटरव्यू में वृशिका ने बताया कि, सौरभ से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर ही हुई थी। और कुछ महीने पहले ही दोनों सोशल मीडिया पर मिले और एक-दूसरे को डेट करने लगे।

Vrushika Mehta की शादी

‘इश्कबाज’ फेम वृशिका मेहता अगले आने वाले साल यानी 2023 में शादी करेंगी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की प्लानिंग परभी यह कहा है कि, वह अगले ही साल शादी करेंगी, लेकिन अभी तक डेट फाइनलाइज नहीं हो पाई है। उन्होंने ये भी बताया है कि, वह अभी बिलकुल भी श्योर नहीं हैं कि शादी के बाद भी वह टोरंटो शिफ्ट होंगी या नहीं।

Vrushika Mehta के सीरियल्स

‘आसमां से आगे’ सीरियल सेबॉलीवुड इंडस्ट्री मे डेब्यू करने वाली वृशिका मेहता को ‘दिल दोस्ती डांस’ से ही पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। और वह ‘इश्कबाज’, ‘ये तेरी गलियां’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

Read About

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *