DANCER

Jhoome Jo Pathaan Song: ट्विटर पर छाया ‘झूमे जो पठान’, शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज देख फैंस दंग

sysadmin s3c1 min read11 viewsNo Comments
Jhoome Jo Pathaan Song:

Pathaan Latest New Song

Jhoome Jo Pathaan Song: एक्टर शाहरुख खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘पठान’ का एक नया गाना ‘झूमे जो पठान’ फैंस के सामने आ चुका है। रिलीज होते ही कुछ घंटो मे ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के इस गाने ने सोशल मीडिया पर अपना रंग ही जमा दिया है।

Song Jhoome Jo Pathaan Twitter रिएक्शन

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार यानि हमारे किंग खान-शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का लेटेस्ट सॉन्ग ‘Jhoome Jo Pathaan’ सोशल-मीडिया पर रिलीज हो गया है। ‘बेशर्म रंग’ के बाद अब ये ‘पठान’ फिल्म का दूसरा गाना है, जो फैंस को पूरी तारीखे से एंटरटेन करने के लिए तैयार है।

रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ जमकर धूम मचा रहा है। साथ ही साथ लोगों ने इस गाने को लेकर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू भी कर दिए हैं।

ट्विटर पर ‘Jhoome Jo Pathaan’ सॉन्ग ने मचाई धूम

आपको बता दे की गुरुवार 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे पठान के इस लेटेस्ट सांग ‘झूमे जो पठान’ को सोशल-मीडिया रिलीज किया गया है। ‘झूमे जो पठान’ सांग को लेकर सोशल मीडिया पर मेकर्स की अनाउंसमेंट ने हीधूम मचना शुरू हो गया था।

आपको यह भी बता दे की बुधवार को पठान के मेकर्स ने इस गाने का रिलीज डेट का भी एलान किया थ। ऐसे में अब जब ‘झूमे जो पठान’ सांग रिलीज हो गया है तो चर्चा होनी भी बनती है। पठान के इस लेटेस्ट सॉन्ग को लेकर अब ट्विटर पर तमाम लोग अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Jhoome Jo Pathaan Song:
Jhoome Jo Pathaan Song:

Read Also ANJALI ARORA DANCE MOVE :दीपिका पादुकोण के ‘बेशर्म रंग’ गाने पर अंजलि अरोड़ा ने दिखाए कातिलाना मूव्स

एक यूजर ने कमेंट किया है कि- दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के बीच की यह कैमिस्ट्री का जादू इस गाने में साफ-साफ देखा जा सकता है।वही दूसरे यूजर ने इस गाने की तारीफ में यह कहा है कि- शाहरुख खान के कमाल के सिग्नेचर पोज इस गाने में आग लगाने के काम कर रहे है।

तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि- ‘Jhoome Jo Pathaan’ सॉन्ग में कमी निकालने के लिए ट्रोल गैंग भी तैयार होंगे अब। इस तरह से कोई तमाम यूजर पठान के इस गाने पर काफी ज्यादा रिएक्शन दे रहे हैं।

2 घंटे में ‘Jhoome Jo Pathaan’ ने किया बवाल सोशल-मीडिया पर

आपको यह जानकर हैरान होगी की रिलीज के दो घंटों में ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के ‘झूमे जो पठान’ गाने ने यूट्यूब परआपना कमाल दिखन शुरू कर दिया है। अभी तक पठान के इस लेटेस्ट गाने पर 2.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि 554K लोगों ने इस गाने पर लाइक भी किया है। बेशर्म रंग के बाद अब पठान के ‘झूमे जो पठान’ ने गाने ने आते ही अपना धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

Read About Also

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *